महिला पुलिसकर्मी ने किया ऐसा काम, जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी से सटे पुणे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि आपका नजरिया प्रशासन के प्रति कितना सजग है। और आप उस सिस्टम पर कितना विश्वास करते है जो आपसे सुरक्षा का वादा करती है।

महिला पुलिसकर्मी

पुणे की एक महिला पुलिसकर्मी ने पहले तो मानवता और वर्दी का कर्तव्य निभाते हुए एक ऐक्सिडेंट में घायल पीड़ित महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। उसके बाद महिला पुलिसकर्मी की नियत बिगड़ी तो उसने पीडिता के बैग से 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी।

दरअसल, मामला पुणे-मुंबई हाइवे का है। जहां एमबीए की एक छात्रा प्राणिता नंद किशोर बेंद्रे अपने पिता के साथ बैंक में पैसे जमा करने बाइक से जा रही थीं कि उसी दौरान तालेगांव दभाड़े पुलिस स्टेशन के पास हाईवे पर ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरे बाईक से टकरा गई। इसके के बाद प्राणिता और उनके पिता जख्मी हो गए।

वहीँ घटना के बाद पुलिस स्टेशन में मौजूद स्वाति जाधव नामक पुलिसकर्मी ने फौरन उनकी सहायता के लिए आगे आई और पुलिसकर्मी ने प्राणिता से पैसों से भरा बैग वहीं स्टेशन में ही रखकर इलाज के लिए हॉस्पिटल जाने को कहा।

यह भी पढ़ें:- ‘भाजपा में दबे हुए सौतेले बेटे जैसा बर्ताव’

पीडिता जब इलाज कराने के बाद शाम को थाने वापस आई तो उन्हें बैग वहा से गायब मिला। इसके बाद बैग की खोज शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई, जिसमें महिला पुलिस कर्मी चोरी-छिपे बैग ले जाती दिखी।

यह भी पढ़ें:- बजट पर NDA में फूट! टीडीपी बोली- हमारी जरूरत नहीं, तो कर देंगे ‘नमस्ते’

जब महिला की चोरी पकड़ी गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दोषी मानते हुए जेल भेज दिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV