जानिए 500 और 1000 बैन के फायदे-नुकसान

500 और 1000 के नोटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन और जाली नोट के गोरखधंधे के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए मंगलवार की रात आधी रात से 500 और 1000 के नोट का प्रचलन खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट महज कागज के टुकड़े रह जाएंगे और उनका कोई मूल्य नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस फैसले की जानकारी पूर्व और वर्तमान आरबीआई गवर्नर, वित्त सचिव अशोक लवासा, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री अरुण जेटली को ही थी। बताया जा रहा है कि योजना को लागू करने की प्रक्रिया दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी।

आइए जानते है कि पीएम मोदी के इस निर्णायक फैसले के फायदे और नुकसान के बारे में-

फायदा

  1. रियल एस्टेट में कैश बंद होने से मकानों के दामों में भी कमी आएगी। आम आदमी के लिए मकान लेना और भी आसान हो जाएगा। रियल एस्टेट के दामों में 30% तक का सुधार होने का अनुमान है।
  2. इस फैसले से बैंक्स को बढ़िया मुनाफा होने वाला है। लोग अब बैंक खातों के जरिए ट्रांस्कैशन कर पाएंगे और बैंकिंग सेक्टर में पैसा आएगा, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम भी करेगा।
  3. ई-वॉलेट सेक्टर में इससे फायदा होने जा रहा है। लोग ऑनलाइन पेमेंट करेंगे और यह पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट का प्लेटफॉर्म देने वाली कंपनियों के लिए मुनाफा लाएगा।
  4. ऑनलाइन शॉपिंग पोर्ट्ल्स जैसे कि फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन, मिन्त्रा के कारोबार में बढ़ोतरी आएगी। इससे रोजगार के मौके तेजी से बढ़ेंगे।
  5. हायर एजुकेशन में कैपिटेशन फीस ज्यादातर कैश में दी जाती है। इससे ब्लैक मनी का अच्छा इस्तेमाल होता है। लेकिन अब ये मुश्किल हो जाएगा। 500 और 1000 के नोट कैश लिए नहीं जाएंगे और इस तरह ब्लैक मनी बेकार जा जाएगी।

नुकसान

  1. रियल एस्टेट के काम में पेमेंट बड़ी तादाद में कैश के जरिए होता है। फिलहाल बिल्डर्स के लिए कैश लेना नामुमकिन हो जाएगा।
  2. गोल्ड में इंवेस्टमेंट ब्लैक मनी को व्हाइट करने का सबसे मुफीद तरीका है। इसीलिए ज्यादातर लोग सोने के लिए चेक के बजाय कैश देते हैं। अब सोना चेक से ही खरीद पाएंगे और इस बाजार में पारदर्शिता आएगी।
  3. भारत में बीते साल सोने का आयात बहुत ज्यादा था जिसे काबू करने के लिए सरकार ने भारी एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। मोटे तौर पर देखा जाए तो इस फैसले से सोना व्यापार और रियल एस्टेट में लगे काले धन का सफाया होने वाला है।
  4. भारत में दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं और टूरिज्म सेक्टर में लोग अच्छा पैसा कमाते हैं। यहां भी सारा खेल कैश में होता है। नोटों के बैन की वजह से होटल्स और रेस्तरां के कारोबारियों को भारी नुकसान होने जा रहा है।
LIVE TV