50 लाख की कीमत के आठ क्विंटल कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार !

रिपोर्ट – शेषधर तिवारी

कौशाम्बी :  यूपी के कौशांबी में कड़ा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आठ क्विंटल कछुआ बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है |

बरामद कछुए की कीमत 50 लाख रुपये आकी जा रही है | पुलिस ने इस मामले में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है |

कौशांबी के गंगा नदी में बेजुबान कछुए का शिकार लंबे समय से हो रहा था | बताया जाता है कि तस्कर बिहार प्रान्त से मछुआरों को दिहाड़ी पर बुला कर गंगा नदी में उनसे कछुए का शिकार करवाया जा रहा था |

जिसके बाद तस्कर इन कछुओं को तस्करी के लिए कोलकाता और बंगाल भेजते थे | पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैलाया तो आज उसे बड़ी कामयाबी मिली | पुलिस ने सातों घाट से शिवानंद पासवान नामक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से आठ क्विंटल यानी लगभग 32 जिंदा कछुआ व चार मृत कछुआ बरामद किया है |

 

ज़मीन को लेकर दबंगों ने युवक को मारकर शव को लटकाया पेड़ से, FIR हुई दर्ज !

 

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ किया तो कारोबार में लिप्त अन्य तस्करों का नाम भी खुलकर सामने आया | फिलहाल बरामद कछुए की कीमत 50 लाख रुपये आकी जा रही है |

पुलिस ने इस मामले में आरोपित शिवानंद के विरुद्ध वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य तस्करों की जांच पड़ताल में जुट गई है |

 

LIVE TV