ज़मीन को लेकर दबंगों ने युवक को मारकर शव को लटकाया पेड़ से, FIR हुई दर्ज !

रिपोर्ट – सतीश कश्यप

बाराबंकी : ज़मीन पर कब्जे को लेकर एक युवक की हत्या का ताजा मामला यूपी के बाराबंकी में सामने आया है जहां विपक्षी सगे चार भाइयों ने मिलकर एक 18 साल के युवक अशोक यादव की शौच जाते समय पहले तो उसकी बेरहमी से पिटाई की बाद में उसकी हत्या कर उसके शव को पास ही आम के पेड़ पर फंदे से लटका दिया  |

हैवानियत को शर्मसार कर देने वाला पूरा मामला बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बतपुर गांव का है जहां पर चकबंदी की जमीन पर कब्जे को लेकर शिव सिंह यादव की विपक्षी रामकृपाल और उनके भाइयों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी |

कई बार पहले भी विपक्षी रामकृपाल यादव व उसके भाइयों ने अशोक यादव को घेरकर हमला करने की कोशिश की थी | लेकिन उनकी यह योजना सफल ना हो पाई |

आज उन्हें यह मौका तब मिला जब मृतक अशोक का परिवार कथा भागवत में गया था और अशोक शौच के लिए जा रहा था कि अचानक अशोक को देखकर इन चारों सगे भाइयों ने उसे घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे |

 

डॉक्टरों के साथ आया पूरा देश, ममता का जलाया पुतला, किया विरोध !

 

पिटाई करने के बाद अशोक की मौत होने पर उसके शव को इन चारों ने आम के पेड़ से फाँसी के फंदे में लटका दिया | इस घटना की सूचना मृतक अशोक के पिता को अशोक के भाई ने दी |

उसने अशोक के पेड़ से लटके होंने की सूचना पिता शिव सिंह को दी | आनन-फानन में दौड़कर सब आ गए तब पुलिस को सूचना दी गयी | सूचना पाकर सीओ फतेहपुहर व एएसपी आर एस. गौतम मौके पर पहुंचकर मौत की वजह तलाशने में जुट गए  |

पुलिस ने मृतक अशोक यादव के पिता शिव सिंह ने विपक्षी चार सगे चचेरे भाइयों पर मृतक की हत्याकर युवक का शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया | पुलिस चार भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है|

 

LIVE TV