दिल के लफड़ों से जूझ रहे हैं तो रोज पीजिए जैतून का तेल

नई दिल्ली। अब तक आपने सुना होगा कि जैतून के तेल (olive oil) की मालिश स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जैतून के तेल को पिया भी जाता है। जैतून के तेल को सुबह खाली पेट पीने से आपके शरीर को काफी लाभ मिलता है। आज हम आपको बताएंगे प्रतिदिन सिर्फ एक चम्मच जैतून के तेल को पीने से आपके शरीर में क्या-क्या बदलवा आएगा-

जैतून के तेल

जैतून तेल के फायदे

हृदय

कोलेस्ट्रॉल के 2 प्रकार होते हैं: एलडीएल (खराब प्रकार) और एचडीएल (अच्छा प्रकार)। एचडीएल एलडीएल को हटा देता है। अपने शरीर में एचडीएल के स्तर को बढ़ाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट जरूरी है जोकि आप ग्रेंस, सब्जी, फल और जैतून तेल का सेवन करके मेंनटेंन कर सकते हैं।

कैंसर

जैतून का तेल कैंसर से होने वाली क्षति से कोशिकाओं को बचाता है। साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी आपको निजात दिलाता है।

त्वचा की देखभाल

जैतून का तेल त्वचा, नाखून और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर मुलायम और नरिश रहता है। साथ ही आपके बालों को एक अलग चमक देता है। आप चेहरे और बालों पर इसका मास्क भी लगा सकते हैं।

लीवर

लीवर हमारे शरीर में बहुत महात्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका काम हमारे शरीर की आंतरिक क्रियाओं का साफ करना है। लेकिन कभी-कभी हमें लीवर को स्वयं डिटॉक्स करने की ज़रूरत होती है, जिसे आप जैतून के तेल के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच जैतून का तेल और 1/3 नींबू के रस को एक गिलास में मिलाकर पीना होगा।

वजन कम करना

जैतून के तेल में भारी मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जोकि एक हेल्दी फैट होता है। इसको मक्खन की जगह उपयोग किया जा सकता है।

LIVE TV