केजरीवाल के एक और विधायक पर लगा छेड़खानी का आरोप

केजरीवालनई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के विधायकों पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लग रहे हैं। नये मामले में पार्टी एक और विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी व छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

 राजनीतिक साजिश करार दिया
विधायक प्रकाश जारवाल ने सफाई देते हुए कहा कि ये राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी की चाल है जिसके तहत उन्हें फंसाया गया है।
यह भी पढ़े : मैंने जाकिर नाईक से मिल कर कुछ गलत नहीं किया : दिग्विजय
तफ्तीश शुरू
पीड़ित महिला ओम लता गिल के मुताबिक मामला बीते 2 जून का है, लेकिन उन्होंने इस बाबत कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आई.पी.सी. की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
 
 आप पार्टी महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी  
 इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए साऊथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया है। सासंद का आरोप है कि आप के विधायक जनता के साथ हमेशा गलत व्यवहार करते हैं जिसके चलते आए दिन ये कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग ने शुरू किया काम
इलाके में पानी की गंभीर समस्या है। जब मीडिया की टीम पीड़ित महिला के घर पहुंची तो आसपास के लोगों ने मीडिया के कैमरों के सामने पानी की किल्लत की बात तो बताई ही साथ ही देवली इलाके में खुलेआम टैंकर माफियाओं का चल रहे कारोबार के बारे में भी बताया। लोगों का कहना है कि मुफ्त पानी की तो बात दूर है यहां तो एक ड्रम पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है।

LIVE TV