सीएम योगी के दौरे से पहले 42 छात्राएं बनी विषैले भोजन का शिकार

रिपोर्ट- आयुष भारद्वाज

कासगंज। फरौली गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के एक दिन पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विधालय की छात्राएं देर रात फूड प्वाॅइजनिंग का शिकार हो गयीं। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन-फानन में 42 छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 27 छात्राओं की हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्राओं का उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने शाम के समय नाश्ते में चाय और ब्रेड पकौड़े खाये थे जिसके बाद छात्राओं की हालत बिगड़ गयी।

FOOD POISING

दरअसल पूरा मामला सहावर क्षेत्र के गांव फरौली के कस्तूरबा गांधी बालिका विधालय का है। जहां शाम को नाश्ते में चाय और ब्रेड पकौड़े खाने के बाद एक एक करके छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। छात्राओं ने पेट में जलन और दर्द होने की बात स्कूल प्रबंधन को बतायी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन- फानन में 42 छात्राओं को सहावर सीएचसी ले जाया गया जहां छात्राओं को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: कर्नाटक की जनता पर चढ़ा भगवा रंग, प्रचंड जीत देख कांग्रेस ने स्वीकारी हार

जिसके बाद चिकित्सकों ने 27 छात्राओं की हालत को गम्भीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। उधर मामले की जानकारी मिलते ही आलाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक छात्रा ने बताया कि शाम को नाश्ते के दौरान उन्हें चाय और पकौड़े दिये गये। चाय में कुछ मिला हुआ था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

वहीं मौके पर पहुंची बीएसए गीता वर्मा ने इतनी घोर लापरवाही के बाद भी वहीं पुराना रटा रटाया जबाब दे दिया कि जांच करवायी जायेगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करायी जायेगी। वहीं डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बच्चों की स्थिति में अब सुधार है। बच्चों का उपचार लगातार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े: पूर्वोत्तर के बाद मौसम ने बदला कांटा, शिवराज के घर में पड़ेंगे ओले

आपको बता दें कि सहावर के इसी गांव में आज सीएम योगी आदित्यनाथ प्राकृतिक आपदा और डकैती की वारदातों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल उठता है आखिर बच्चों के खाने में घोर लापरवाही किसकी रही और दोषी पर क्या कुछ कार्यवाही की जायेगी।

 

 

LIVE TV