आप का दिन मंगलमय हो, 25 जून, दिन-शनिवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहुु काल (अशुभ समय) सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, तिथि-पंचमी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल- पूर्व
आज का राशिफल
मेष :- आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होने की सम्भावना है, संबंधों में निकटता आएगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:- आज आप श्री हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर दान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग- हरा
वृष:- आज व्यर्थ की उलझनें समाप्त होने की संभावना है। निजी संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। संबंधों मे भी निकटता आ सकती है।
सुझाव:- आज आप ब्राह्मण को भोजन करायें, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल
मिथुन:- आज अत्यधिक भागदौड़ हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होने की संभावना है। उपहार व सम्मान का लाभ सम्भव है।
सुझाव :- आज आप वृद्ध व्यक्तियों की सहायता करें हितकर होगा।
शुभ रंग – आसमानी
कर्क :- आज यात्रा करने की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी के मंदिर में चमेली का तेल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा
सिंह :- आज आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होने की सम्भावना है। व्यावसायिक योजना को भी बल प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप पक्षियों को दाना डालें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या :- आज आप नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप वस्त्र का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला
तुला :- आज आपको शासन-सत्ता का सहयोग व लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।
सुझाव:-आज भगवान शिव को धतूरे का पुष्प अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – नारंगी
वृश्चिक :- आज आप नए कार्यों को करने को योजना बना सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ने की संभावना है। आर्थिक लाभ संभव है।
सुझाव:- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैंगनी
धनु :- आज कुछ पारिवारिक व कुछ आर्थिक समस्याएंं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ की उलझनें तनाव दे सकती हैंं।भाइयों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी का स्मरण करके घर से बाहर निकलें, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग – नीला
मकर :- आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव मेंं वृद्धि होने की संभावना है। मकान या अन्य प्रकार की संपत्ति की दिशा मेंं चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप बजरंगबली के दर्शन कीजिए, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया
कुम्भ :- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने की सम्भावना है। देशाटन, मनोरंजन व भागदौड़ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप गाय को पानी पिलायें, शुभ होगा।
शुभ रंग- धानी
मीन :- आज अापकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सन्तान के व्यवहार से चिन्तित हो सकते हैं। निजी सम्बन्ध मधुर होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला
सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।
आज के दिन का विशेष महत्व
1 आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पञ्चमी तिथि है।
2 आज श्री हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने से व् 11 बार हनुमान बाहुक पाठ करने से जीवन में चल रहे जानी-अनजानी बाधायें शांत हो जाती हैंं।
प्रेरणा दाई चौपाई
बंदउँ प्रथम महीसुर चरना।
मोह जनित संसय सब हरना।।
अर्थ :- गोस्वामी तुलसी दास जी ब्राम्हणों की वन्दना करते हुए कहते हैं कि, हम महीसुर = मही -धरती, सुर-देवता( ब्राम्हण) के चरणों में वन्दना करते हैं, क्योंकि मोह से जितने संशय आते हैं, उनको वे दूर करते हैं।
आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252