ओवर ब्रिज का दो फीट हिस्सा धंसा, लगा भीषण जाम

 

लखनऊ| बुधवार को लखनऊ में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। पॉलिटेक्निक से मुंशी पुलिया की ओर जाने वाले ओवर ब्रिज के बीचो बीच अचनाक गढ़ा हो जाने से PWD के अधिकारियों मे हड़कम्प मच गया। शाम के समय प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी जानकारी दी तो अफसरों के होश उड़ गये। सूचना पाकर मोके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुल के एक भाग को बंद कर दिया। पुल के एक भाग बंद होने से लखनऊ बारबंकी मार्ग पर याता यात रुक गया जिससे लोगो को बहुत परेशानिओ का सामना करना पढ़ रहा है।

ओवर ब्रिज

राज शेखर ने दिया जांच के आदेश

जिलाधिकारी राज शेखर ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं। डीएम ने कहा कि यह घटना काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एडीएम टीजी की अगुवाई में टीम सुबह 8 बजे मौके का निरीक्षण करेगी और रिपोर्ट दोपहर 12 बजे तक डीएम को सौंपेगी।