म्यांमार में मिली 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र, रोहिंग्या आतंकियों के जिम्मेदार होने की आशंका

रोहिंग्यायंगून। म्यांमार की सेना ने रविवार को हिंसा प्रभावित रखायन प्रांत में 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिलने की सूचना दी है। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। आर्मी ने इसके लिए उसने मुस्लिम रोहिंग्या आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। सेना प्रमुख की वेबसाइट पर पोस्ट किये हुए बयान में कहा गया है, ‘रखायन राज्यमें सुरक्षा कर्मियों को 28 हिंदुओं के शव मिले हैं जिनका एआरएसए अतिवादी बंगाली आतंकवादियों द्वारा कत्ल किया गया।’

म्यांमार सेना के अनुसार हजारों हिंदू उन गांवों से भाग चुके हैं जहां वो रह रहे थे क्योंकि रोहिंग्या आतंकवादियों द्वारा इन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि स्वतंत्र रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

अराकन रोहिंग्या सेलवेशन आर्मी (एआरएसए) समूह ने पुलिस चौकियों पर हमले किये जिसके बाद सेना ने इतना बड़ा अभियान चलाया और संयुक्त राष्ट्र का मानना है मुस्लिम अल्पसंख्यकों का जातीय सफाया हुआ।

एक महीने के भीतर ही इस क्षेत्र से 430000 से ज्यादा रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश गए हैं। इलाके में रहने वाले करीब 30000 हिंदू और बौद्ध भी विस्थापित हुए जिनमें कुछ का कहना है कि रोहिंग्या आतंकवादियों ने उन्हें डराया धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी।

सेना ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों को कब्रों में 20 महिलाओं और आठ पुरुषों के शव मिले जिसमें छह लड़कों की उम्र दस साल से कम थी। म्यांमार सरकार के प्रवक्ता जाव ह्ते ने रविवार को 28 शव मिलने की पुष्टि की।

उत्तरी रखायन में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक जगह पर 10 से 15 शवों को दफनाया हुआ था। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए इलाके के हिंदुओं ने बताया कि आतंकवादी 25 अगस्त को उनके गांवों में घुस आए और बीच में आने वाले कई लोगों की हत्या कर दी और कुछ अन्य को अपने साथ जंगल ले गए।

फिल्म निर्माता ने लिया राष्ट्रपति भवन का जायजा, शेयर की सेल्फी

बीएचयू के हालात तनावपूर्ण, हिरासत में लिए गए राज बब्बर और पी.एल. पुनिया

LIVE TV