Today’s History 25 January: जानिए 25 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • सार के प्रशासन को लेकर 1952 में जर्मनी और फ्राँस के बीच विवाद हुआ।
  • पनामा और अमेरिका ने 1955 में नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से 1959 में व्यापार समझौता किया।
  • उत्तरी विएतनाम और अमेरिका के बीच 1969 में पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
  • सन 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
  • शेख मुजीबुर्रहमान 1975 में बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
  • तीन साल के अंतराल के बाद 1980 में पद्म विभूषण, भारत रत्न,आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे।
  • प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • आचार्य विनोबा भावे को 1983 में मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
  • रामसेवक शंकर ने 1988 में सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • इंग्लैंड में 1990 में आये तूफान से बच्चों समेत लगभग 50 लोगों की जाने गयी।
  • तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ 1994 में अटलांटिक महासागर में गिरा।
  • दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में 1999 में आये भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।
  • 2002 में भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ अर्जुन सिंह बने।
  • चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को 2003 में देश निकाला दिया गया।
  • अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी 2004 में मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
  • महाराष्ट्र के सातारा स्थित एक देवी के मंदिर में 2005 में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।
  • केन्द्र सरकार ने 2009 में पद्मभूषण व पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की।

25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1824 में प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म।
  • 1874 में ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म।
  • 1882 में अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार वर्जीनिया वुल्फ का जन्म।
  • 1930 में भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का जन्म।

25 जनवरी को हुए निधन

  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का 1918 में निधन।
  • भारतीय व्यापारी, उद्योगपति और सार्वजनिक नेता नलिनी रंजन सरकार का 1953 में निधन।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानीओं में से एक अनंता सिंह का 1969 में निधन।
  • ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता विजयाराजे सिंधिया का 2001 में निधन।
LIVE TV