आप का दिन मंगलमय हो, 24 मई, दिन-मंगलवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, पक्ष-कृष्ण, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-तृतीया, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज के दिन पारिवारिक समस्या आ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। तनाव से दूर रहें।
सुझाव:-आज आप अपने साथ लाल गुलाब रखें, लाभ होगा।
शुभ रंग-लाल

वृष:-आज आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश के लोग आज आप से प्रभावित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज अपने पास तुलसी पत्र अवश्य रखें, मंगल होगा।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज के दिन विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव:-‘ॐ जूँ सः माम् पालय पालय सः जूँ ॐ’ मंत्र का 108 बार जप अवश्य करें।
शुभ रंग-श्वेत

कर्क:-आज शिक्षा क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज आप बड़े बुजुर्गों की सेवा करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-आसमानी

सिंह:-आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। नकारात्मक विचार मन में न आने दें।
सुझाव:-आज आपके लिए राम रक्षा स्तोत्र का पाठ मंगलकरी होगा।
शुभ रंग-केसरिया

कन्या:-आज के दिन दूसरों से सहयोग प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-‘ॐ मित्राय नमः’ मन्त्र द्वारा सूर्य भगवान को अर्घ्‍य दें, मंगल होगा।
शुभ रंग-लाल

तुला:-आज के दिन नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-मछलियों को दाना डालें
शुभ रंग-मटमैला

वृश्चिक:-आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार मधुर रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:-आज आप किसी विद्यार्थी को लेखनी दान दें, लाभ होगा।
शुभ रंग-हरा

धनु:-आज का दिन उत्तम है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।
सुझाव:-अपने वाणी में मधुरता बनाये रखें।
शुभ रंग-हल्का पीला

मकर:-आज आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। विवाद करने से बचें। आर्थिक लाभ की संभावना है।
सुझाव:-किसी देवालय में हनुमान जी को गुड का भोग लगवाएं।
शुभ-गुलाबी

कुम्भ:-आज किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। हीनभावना मन से निकाल दें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-आज 11 विल्वपत्र से भगवान शिव की आराधना करें, आपके लिए बेहतर होगा।
शुभ रंग-समुद्री हरा

मीन:-आज के दिन कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिसकी आप वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यावसायिक पक्ष दृढ़ होगा।
सुझाव:-भगवान श्री सीताराम की उपासना करें और लाभ होगा।
शुभ रंग-केसरिया

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज भौम वार, जिसे प्रचलित शब्दों में मंगलवार भी कहते हैं।
2-आज ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि है, आज के दिन जनसामान्य की सेवा करना और उनके श्रम को दूर करना स्वयं नारायण की सेवा के बराबर माना गया है।
3-आज मंगलवार का जयसिद्धि नामक योग है, जिसका शास्त्रों में बड़ा महत्व है। इस योग में दान, यज्ञादि, गौ सेवा करना मिष्ठान्न के साथ प्यासे जीवों को जल पिलाने के पुण्य से कभी यमपुरी का दर्शन नहीं करना पड़ता। साथ ही व्यक्ति का सर्वविधि सपरिवार मंगल होता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV