आप का दिन मंगलमय हो, 21 मई, दिन-शनिवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह- 09:00 से 10:30 तक, तिथि-पूर्णिमा, दिशाशूल-पूर्व दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज के दिन जीवनसाथी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव:-अपने गुरु का स्मरण या आज्ञा ले कर किसी कार्य को आरंभ करें, अवश्य सफल होंगे।
शुभ रंग-हरा

वृष:-आज आपको शिक्षा क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:-पंचामृत या गंगा जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-गाढ़ा हरा

मिथुन:-आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभदायी होगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव:-अपने कुल देवता का ध्यान करके किसी कार्य का आरम्भ करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-पीला

कर्क:-आज के दिन गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सुझाव:-दही या पके बेल का दान दें, हितकर रहेगा।
शुभ रंग-जामुनी

सिंह:-आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
सुझाव:-आज दही-गुड़ खाकर कोई कार्य प्रारम्भ करें।
शुभ रंग-श्वेत

कन्या:-आज के दिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका हो सकती है। अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। आपका मंगल होगा।
सुझाव:-किसी देवालय में मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
शुभ रंग-पीला

तुला:-आज के दिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
सुझाव:-कुशयुक्त जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ रंग-आसमानी

वृश्चिक:-आज के दिन किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में प्रगति संभावना है।
सुझाव:-किसी ब्राम्हण को छत्र दान देंख, अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग-हरा

धनु:-आज के दिन राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। यश, कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप पीपल के वृक्ष में जल अर्पण करें।
शुभ रंग-नीला

मकर:-आज आपका दिन उत्तम है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।
सुझाव:-‘ ॐ ह्रीं ॐ’ का 108 बार जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

कुम्भ:-आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-कबूतर को दाना दें।
शुभ रंग-पीला

मीन:-आज के दिन निजी संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा पद का ध्यान रखें।
सुझाव:-लोगों को जल पिलायें।
शुभ रंग-हरा

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज का दिन विशेष पुण्यकारक है। आज के दिन भगवान बुद्ध की जयंती मनायी जाती है, जिसे हम सभी बुद्धपूर्णिमा के नाम से जानते हैं।
2-आज के दिन बंगाल में माता गन्धेश्वरी की पूजा की जाती है।
3-आज के दिन पुष्करा देवी की पूजा लोक मान्यता में प्रचलित है।
4-आज जल से परिपूर्ण घड़े, तिल, घृत एवं सुवर्ण के दान का अति वशेष महत्व शास्त्रों में माना गया है।
5-स्कन्द पुराण के वैशाख महात्म्य में यह वर्णन आता है कि जो मनुष्य वैशाख मास के अंतिम तीन दिनों में श्रीमद् भागवत शास्त्र का श्रवण अथवा पठन करता है, वह जल में कमल के पत्ते की भाँति कभी पापों में लिप्त नहीं होता और देवत्व की प्राप्ति कर लेता है।
6-यह वैशाख महात्म्य कालांतर में मिथिला पति श्री जनक जी को महात्मा श्रुतदेव जी ने प्रदान किया। यही महात्म श्री नारद जी ने महाराज अम्बरीष जी को सुनाया, जिससे उन्हें भगवत् धाम की प्राप्ति सहज ही हुई।

LIVE TV