आप का दिन मंगलमय हो, 15 मई, दिन रविवार, ऋतु-वसंत, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय)-शाम 04:30 से 06:00 तक, तिथि-नवमी, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:-आज के दिन राजकीय एवं न्यायालय सम्बन्धित कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय:-माता लक्ष्मी की आराधना करें।
शुभ रंग-पीला

वृष:-आज के दिन यात्रा से कष्ट के आसार हैं। जीवनसाथी के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय:-अर्द्धनारीश्वर का ध्यान कर शिव की आराधना करें।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज के दिन प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। रोजगार सम्बन्धी कर्यों में रुकावट की संभावना हो सकती है।
उपाय:-राधा कृष्ण की उपासना से लाभ।
शुभ रंग-गुलाबी

कर्क:-आज आपका दिन मिश्रित फल देगा। शत्रु पराजित होंगे। धन आगमन का मार्ग नियत होगा।
उपाय:-माता गौरी की उपासना करें।
शुभ रंग-हरा

सिंह:-आज आपको मानसिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है,  पद प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों के लाभ की संभावना है।
उपाय:-सुंदर काण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग-गेरुवा

कन्या:-आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। रोग व शत्रु चाह कर भी आपको क्षति नहीं पहुंचा सकेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना।
उपाय:- माता श्री सीताजी का ध्यान करें।
शुभ रंग-लाल

तुला:-आज का दिन व्यापारिक वृद्धि दे सकता है। परिनजों से लाभ की संभावना। धर्म यात्रा के योग।
उपाय:-पवित्र नदी में स्नान व दीपदान करें।
शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक:-आज के दिन सम्बन्धियों से वाद-विवाद की आशंका। धर्मिक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी।
उपाय:-पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग-सुनहरा

धनु:-आज के दिन की शुरुआत में छिट-पुट परेशानियों के बावजूद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। अकस्मात मांगलिक कार्य से लाभ होगा।
उपाय:-हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग-लाल

मकर:-आज आपका दिन धनार्जन के लिए विशेष रहेगा। भूमि सम्बन्धित कार्यों में लाभ मिलेगा, मानसिक प्रसन्नता भी मिलेगी।
उपाय:-केसरिया गणपति की आराधना विशेष फलदायी होगी।
शुभ-हरा

कुम्भ:-आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। नए वाहन, मकान के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:-कुंवारी कन्या को भोजन कराएं।
शुभ रंग-हल्का पीला

मीन:-आज दिन की शुरुआत में पैतृक सम्पत्ति को लेकर मन अशांत रह सकता है। सायंकाल में मंगल सूचना से प्रसन्नता की संभावना है।
उपाय:-हनुमान जी को आज सिंदूर अवश्य चढाएं।
शुभ रंग-लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज का दिन अपने आप में विशेष मंगलकारी है।

2-आज के दिन हजारों श्रद्धालु श्री अयोध्या धाम की चौरासी कोस (252 K.M.) की परिक्रमा पूर्ण कर सीताकुण्ड में स्नान कर मनोवांछित लाभ प्राप्त करते हैं।

3-आज के ही दिन माता श्री जानकी (सीता) का प्रागट्य हुआ था। इसे हम सभी जानकी नवमी के नाम से जानते हैं।

4-श्री अयोध्याधाम में पूरे वर्ष में आज ही के दिन कनकबिहारी जी का महाअभिषेक वैदिक मन्त्रों द्वारा किया जाता है। आज कनक बिहारी जी के चरणों का दर्शन जनसुलभ हो पाता है। ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति आज कनक बिहारी जी का दर्शन करता है, उसकी अकाल मृत्यु कभी नहीं होती और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संत गोस्वामी श्री तुलसीदास ने श्री रामचरितमानस में माता सीता को सभी कार्यों को सिद्ध करने वाली प्रमुख शक्ति माना है।

5-श्लोक:-‘उद्भवस्थितसंहारकारणीम् क्लेश हारिणीम्। सर्व श्रेयशकरीम सीतां नतोहं रामवल्लभाम्’ (श्रीरामचरितमानस) से अभिहित किया गया है। आज के दिन का उतना ही महत्व है, जितना श्री रामनवमी का है। आज किया हुआ व्रत, दान-पुण्य अक्षय फलदायी होता है। इससे माता जानकी की कृपा से कुबेर के समान धन व यश सहज प्राप्त हो सकता है।

आप सब को सादर जय सिया राम

 

आपका मंगल हो
इति शुभम्

आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252

LIVE TV