हिमाचल प्रदेश चुनाव : 2 बजे तक 54.09% वोटिंग

हिमाचलशिमला। हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 12 बजे तक 28.6% वोटिंग हुई थी।

राज्य में पहली बार वोटिंग के लिए VVPAT मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में सुबह 10 बजे तक 13.74% वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें : बीजेपी जीत सकती है 800 सीटें

प्रदेश में चुनाव आयोग के दावों के विपरीत आज कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब हो गईं। जिससे मतदान में रूकावट आई। ईवीएम मशीनें खराब होने से जहां मतदाताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बिलासपुर के तेलग बूथ में हंगामा मशीन खराब होने पर हंगाम हुआ। पोलिंग बूथ के बाहर ही नारेबाजी भी हुई। जिसके चलते काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासन ने माहौल बिगड़ने नहीं दिया।

 

LIVE TV