2050 में भारत देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था मुह के बल गिर गई है जिसके बाद लैंसेंट की एक मेडिकल पत्रिका की एक स्टडी में इस बारे में जानकारी दी है कि 2050 में भारत देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यावस्था बनकर उभरेगा। सन् 2017 में भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। ऐसे में इसी के आधार पर कहा गया था कि 2030 तक भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरेगा।

सन् 2030 में भारत से आगे अमेरिका, चीन और जापान होंगे। वहीं वर्तमान की बात करें तो भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस वक्त फ्रांस और ब्रिटेन भी भारत से आगे हैं। ऐसे में देश की केंद्र सरकार का अनुमान भी कुछ इसी प्रकार है। इस बारे में नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने इसी साल मई में कहा था कि साल 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। लेकिन कोरोना वायरस महामारी और अर्थव्यवस्था पर पड़ते इसके प्रभाव को देखते हुए मौजूदा अनुमान कम आशावादी दिखाई दे रहा है। बीते साल दिसंबर में जापान के सेंटर फॉर इकोनॉमिक रिसर्च ने अपनी एक रिसर्च में कहा था कि 2029 तक जापान को पछाड़ कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

बता दें, जापान का ये अनुमान कोरोना वायरस आउटब्रेक से पहले का था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 तक भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में भी देर हो सकती है। वहीं लेंसेट(Lancet) पेपर इस बात की भी चेतावनी दी गई कि चीन और भारत में काम करने की आबादी में भारी गिरावट आई है। इस बीच नाइजीरिया में काम करने वाली आबादी में बढ़ोत्तरी होगी।

लेकिन इसके बाद भी भारत काम करने वाली आबादी के मामले में टॉप पर होगा। साथ ही इसमें कहा गया कि 2100 तक भारत दुनियाभर में सबसे ज्यादा काम करने वाली आबादी बना रहेगा। और फिर भारत के बाद नाइजीरिया, चीन और अमेरिका का नंबर होगा।

LIVE TV