2022 से अन्तरिक्ष में चाँद तारों की सैर हो सकेगी संभव, जानें इससे जुड़े सभी बातें

मोहम्मद हारिस सिद्दीकी:-
चाँद तारों को करीब से देखने वालों की दिली ख्वाहिश विज्ञान के इस दौर में संभव होती नज़र आ रही है। अगर सब कुछ सही चलता रहा तो 2022 से रिचर्ड ब्रैंसन की वर्जिन गैलेक्टिक स्पेस यान पहली बार पर्यटकों को 90 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर कराएगी। स्पेसक्रॉफ्ट कंपनी द्वारा जारी किये गए वर्चुअल टूर वीडियो इस बात की पुष्टि करता है। वीएसएस यूनिटी को अंतरिक्ष यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया था।

इस यान की बात करें तो इसमें एक बार में केवल 6 यात्री सैर कर सकते हैं जिनके साथ दो क्रू मेम्बर होंगे। इस यान को यात्रियों को ध्यान में रख के बनाया गया है। यह शिप आधुनिक तकनीकों से लैस होगा जिसकी मदद से सभी यात्री पायलट के सम्पर्क में रहेंगे। जब ये यान पृथ्वी से 97 किलोमीटर की ऊँचाई पे होगा तब वृताकार खिड़की से पर्यटक अन्तरिक्ष का नज़ारा अपनी आँखों में क़ैद कर सकेंगें।

यान में मोबाइल फ़ोन ले जाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण नहीं होने की वजह मोबाइल से यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन निराश न हों।सेल्फी के लिए यान में कैमरे की सुविधा दी गयी है।

यात्री अगर चाहें तो स्पेस सूट से निकल कर अनुमति प्रदान वाली जगहों पर घूम सकते हैं। अभी तक इस सैर का लुत्फ़ उठाने के लिए 60 यात्रियों ने अनुबंध लगा चुके हैं। 2 लाख 50 हजार डॉलर का एक टिकेट का किराया है। अगर आप अन्तरिक्ष की यात्रा पे जाना चाहते हैं तो मेक्सिको जाना पड़ेगा क्योंकि वहीँ से स्पेस क्राफ्ट उड़ान भरेगा। हालाँकि ये यात्रा 2020 से ही संभव हो सकती थी अगर कोरोना की मार न पड़ी होती।

LIVE TV