असली से पहले आया 2000 का नकली नोट, आप भी पहचान लीजिये

2000 का नकली नोटबेंगलुरु| नोट बंदी के चलते लोगों की जेबें खाली हैं| जहाँ एक तरफ नोट बदलने के लिए लोगों के बीच होड़ लगी हुई है वहीँ दूसरी ओर 2000 का नकली नोट आने की खबर ने सनसनी मचा दी है|

चिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में एक सब्जी बेचने वाले को किसी ने 2000 रुपए का नकली नोट थमा दिया| जल्दबाजी में सब्जी वाला उस व्यक्ति को तो नहीं पहचान सका लेकिन पुलिस जरूर बुला ली| फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है|

2000 का नकली नोट आने से सनसनी

ख़बरों के मुताबिक इस नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह है| नोट देख कर ऐसा लग रहा है कि ये असली नोट की ही नक़ल है| इसके किनारों को कैंची से काटा गया है|

पुलिस के मुताबिक लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है| जालसाज इसका फायदा उठाने के चक्कर में ऐसा काम कर रहे हैं|

भारतीय सांख्यिकी संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 300 करोड़ रुपए के नकली नोट चलन में है| नोटबंदी के पीछे सरकार का उद्देश्य इस नकली करंसी पर लगाम लगाना है|

LIVE TV