Today’s History 19 January: जानिए 19 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • 1942 के ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
  • इजरायल को 1949 में कैरेबियाई देश क्यूबा ने मान्यता दी।
  • 1956 में अरब लीग का नौंवा सदस्य सूडान बना।
  • जापान और अमेरिका के बीच 1960 में आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
  • भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की इकलौती बेटी इंदिरा गांधी को 1966 में आज ही के दिन भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
  • हिमाचल प्रदेश में 1975 में भूकंप आया।
  • समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में 1977 में पहली बार बर्फ़ गिरी।
  • ईरान तथा अमेरिकी के बीच 1981 में हुए समझौते के तहत 55 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
  • पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ 1986 में सक्रिय किया गया।
  • परिवहन विमान पर हमले के बाद सरायेवो से लोगों को बाहर निकालने का काम 1994 में राष्ट्रसंघ अधिकारियों ने स्थगित कर दिया।
  • चेचन्या के अलगाववादी 1995 में राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
  • पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक ‘सुधीर व्यास’ को 2003 में प्रताड़ित किया गया।
  • सानिया मिर्ज़ा 2005 में लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को 2007 में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान करने का फैसला।
  • 2009 में ‘सूर्यशेखर गांगुली’ ने ‘पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब’ जीता।
  • स्काटलैंड के ग्लेन कोए में 2013 में हुए हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।

19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1905 में शांतिनिकेतन की नींव डालने वाले और ब्रह्मसमाज की स्‍थापना देबेंद्रनाथ बाबू का जन्‍म।
  • 1919 में फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म।
  • 1920 में संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार का जन्म।
  • 1935 में बंगाली फ़िल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म।

19 जनवरी को हुए निधन

  • 1990 में भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश (ओशो) निधन हुआ था।
  • 1995 में हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन हुआ था।
  • 2010 में कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अशवाथ का निधन हुआ था।
  • 2012 में प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन हुआ था।
  • 2015 में राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन हुआ था।
LIVE TV