19 सितंबर 2020 का राशिफल

 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: तृतीया तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव भी मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शनि की लघु कल्याणकारी ढइया के कारण छाया दान करें। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन पड़ोसी या आधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव भी मिल सकता है।

तुला: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी रिश्तेदार या किसी अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

LIVE TV