यह क्या? हॉस्पिटल के वाशरूम में कैमरा!!!

RPJHONL0190607201412Z38Z55 AMलखशऊ :- लखनऊ के विभूति खंड स्थित राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के वॉशरूम में छिपाकर रखे गए कैमरे से अश्लील क्लिपिंग बनाने पर सिक्योरिटी गार्ड को रंगेहाथ दंबोच लिया गया। इस घटना के बाद इंस्टीट्यूट में हंगामा मच गया।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने गार्ड से क्लिपिंग डीलिट कराकर उसे नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही उसे छोड़ दिया गया। पीड़िता इसकी शिकायत वूमेन पॉवर लाइन-1090 पर की, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

वूमेन पॉवर लाइन 1090 की प्रभारी सीओ बबिता सिंह के मुताबिक, आरोपी का नाम आकाश वाल्मीकि है। वह केशव सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। इसी एजेंसी के माध्यम से उसे लोहिया इंस्टीट्यूट में संविदा पर तैनात किया गया था।

इंस्टीट्यूट में भर्ती एक मरीज की तीमारदारी में लगी लड़की सोमवार को वॉशरूम गई तो उसे वहां पर कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दीं। साथ ही दरवाजे के पास एक झरोखा दिखा, जिसमें कैमरा छुपा कर रखा गया था।
युवती ने झरोखे से झांका तो उसे कैमरा दिखाई दिया। इसके बाद उसने बड़ी ही चालाकी से उसकी वीडियो क्लिप बना रहे संविदा कर्मचारी को भी दबोच लिया।
फिर शोर मचाकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने कैमरा चेक किया तो उसमें युवती की अश्लील वीडियो क्लिप दखाई दी। युवती ने आरोपी संविदा कर्मचारी आकाश वाल्मीकि को पुलिस के वालों के हवाले करने की बात कही।

इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय उसे पकड़कर डायरेक्टर के रूम में ले गये। वहां पर आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद उसके कैमरे से अश्लील क्लिप डिलीट करने के बाद छोड़ दिया गया और इंस्टीट्यूट से रेस्टीकेट कर दिया गया है।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि इंस्टीट्यूट में उसकी क्लिप बनाते हुये रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भी आरोपी को छोड़ दिया गया ।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV