18वें BSF के अलंकरण समारोह में गृहमंत्री ने वीर जवानों को सम्मानित किया

सीमा सुरक्षा बल के 18वें अलंकरण समारोह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लिए जान देने वाले जवानों को नमन किया और उनको सम्मानित किया। इस मौके पर गृह सचिव अजय भल्ला और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार भी शामिल हुए।

Image

अमित शाह का शहीदों को नमन

अमित शाह ने कहा, सीमा सुरक्षा के काम में लगे BSF और सभी पैरामिलिट्री फोर्स के कारण आज भारत विश्व के नक्शे पर अपना गौरवमय स्थान दर्ज करा रहा है। मैं उन लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है क्योंकि पूरा देश जानता है कि आप सजग बनकर देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, इसी कारण आज देश लोकतंत्र के अपनाए हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उन बलिदानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे

गृह मंत्री ने कहा, सीमा सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा है। हमारे सामने घुसपैठ, मानव तस्करी, गौ तस्करी, हथियारों की तस्करी, ड्रोन जैसी कई चुनौतियां हैं। मुझे अपने अर्धसैनिक बलों पर पूरा भरोसा है कि वे सभी चुनौतियों को पार सीमा सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। पीएम मोदी के तहत, हमारी एक स्वतंत्र रक्षा नीति है, जिसने उसी भाषा में प्रतिक्रिया की हमारी संप्रभुता को चुनौती देने वालों को चेतावनी दी है।

बता दे BSF के अलंकरण समारोह का आयोजन पहली बार वर्ष 2003 में किया गया और तब से हर साल BSF के प्रथम महानिदेशक और पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित केएफ रुस्तम की जयंती के अवसर पर किया जाता है। इन्हें सीमा सुरक्षा बल का जनक माना जाता है। सुरक्षा बल के निर्माण में रूस्तम का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपनी दूरदृष्टि, नेतृत्व एवं संगठन निर्माण की अतुलनीय क्षमता से सीमा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से दक्ष बल की नींव रखी थी।

LIVE TV