वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे तीन ग्रह खोजे

imagesनैशनल/पैरिश:- अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पृथ्वी जैसे तीन ऐसे ग्रहों की खोज की है जहां सौरमंडल के बाहर जीवन की संभावना सबसे अधिक है। लगभग पृथ्वी और शुक्र के अकार जितने ये तीनों काफी ठंडे एक छोटे तारे का चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी से इनकी दूरी लगभग 39 प्रकाश वर्ष है। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
बेल्जियम के यूनिवर्सिटी ऑफ लीग के खगोलशास्त्री माइकल गिलॉन ने कहा कि यह सौरमंडल से बाहर जीवन के रासायनिक तत्वों को ढूंढने का पहला अवसर है। ये तीनों ग्रह इतने करीब हैं कि वर्तमान तकनीक के जरिए इनके वायुमंडल का विश्लेषण किया जा सकता है। यह खोज रहने योग्य ग्रहों की तलाश के लिए नया रास्ता दिखाता है।
गिलॉन और उनके साथियों ने चिली स्थित 60 सेमी टेलीस्कोप ट्रैपिस्ट के जरिए कई दर्जन ऐसे तारे खोजे जो न बड़े हैं और न गर्म। ये ऑप्टिकल टेलीस्कोप से देखने योग्य हैं। इन वैज्ञानिकों ने सूर्य के आठवें हिस्से जितने बड़े तारे ट्रैपिस्ट-1 पर कई महीनों तक शोध किया। ये तीनों ग्रह इसी तारे का चक्कर लगाते हैं।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV