भूमि की पैमाइश से असंतुष्ट होकर दो पक्षो में मार-पीट

मेरठ : लम्बे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर खादर के गांव सिकंदरपुर में भूमि की पैमाइश से असंतुष्ट होकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिनके बीच मारपीट व फायरिंग हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से खादर दहल उठा। सूचना पर किठौर पुलिस खादर पहुंची और दोनों पक्षों को दौड़ाया। फायरिंग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

किठौर के खादर क्षेत्र में लम्बे समय से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों बीघा भूमि को लेकर फसल बुवाई एवं कटाई के समय संघर्ष होता आ रहा हैं। थाने से लेकर तहसील तक की लड़ाई भूमि को अपने-अपने पक्ष में कराने के लिए जारी रहती है। कोई हल नहीं होने के चलते यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पूर्व तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों की सुनते हुए भूमि की पैमाइश कराते हुए भूमि चिन्हहित की थी। परन्तु तहसील कर्मचारियों द्वारा की गई पैमाइस से दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं थे।

जिसको लेकर खादर के सिकन्दरपुर के जंगल में रविन्दर पुत्र नक्षत्र सिंह व दूसरा पक्ष हरपाल पुत्र बाजसिंह के लोग आमने-सामने आ गये। जिनमें एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई। खादर में हुई फायरिंग की सूचना थाना पुलिस को मिली तो हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष डटे रहे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर समझौता कराया।
संवाददाता:- अक्षय कुमार

LIVE TV