मेरठ : नगर-निगम शहर की समस्याओं की ओर से आंखे बंद किए हुए है। उनकी समिति ने एक माह पूर्व निगम से कुछ जानकारी मांगी थी, जिन्हें एक माह बाद भी नहीं दिया गया है। यह बातें बजरंग सेवा समिति के महानगर संयोजक ठाकुर नीरज सिंह ने नगर-निगम में प्रदर्शन के दौरान कहीं।
बजरंग सेवा समिति के महानगर संयोजक ठाकुर नीरज सिंह ने बताया कि उनकी समिति ने नगर-निगम से वार्ड-52, फूलबाग कालोगी व नेहरू नगर में विकास को लेकर निगम से कुछ जानकारी मांगी थी। जिसमें दोनों कालोनियों में स्पीड ब्रैकर बनाने, टूटी गलियों को बनवाने, वार्ड के एकमात्र पार्क में हाई मास्ट लाइट लगवाने और दोनों कालोनियों में कितने सफाई कर्मचारी नियुक्त है, उनकी जानकारी मांगी थी।
जिसे एक माह बाद भी नहीं दिया गया है। इसी लिए समिति ने नगर-निगम में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। धरने में अनुज सिंहल, रविन्द्र मिश्रा, प्रशांत, सिवम शर्मा, कपिल, राजू भाई, बीनू कश्यप, अजय शर्मा, नीतिन चंद्रवंशी, मुनी राज त्यागी, ममता सिंधल, शारदा गुप्ता, रेखा सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाददाता:- अक्षय कुमार