कभी भी गिर सकती है प्रदेश सरकार : सत्ती

Sपांवटा साहिब (हिमाचल)। प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि सरकार कभी भी गिर सकती है, लिहाजा भाजपा कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती यहां शिलाई विधानसभा हलके में पंचायत र्पतिनिधियों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस बुरी तरह से भ्रष्टाचार के आरोप में घिर चुकी है। कांग्रेस नेता खुद ही अपने जाल में फंसते जा रहे हैं लेकिन हैरतअंगेज बात यह है कि इसके आरोप भाजपा के ऊपर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार भ्रष्टाचार के कारण गिरी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर इतालवी अदालत ने आरोप तय किए हैं जबकि आरोप भाजपा पर लगाए जा रहे हैं। यही हाल हिमाचल प्रदेश का है। प्रदेश सरकार के अंदर आंतरिक कलह इस कदर हावी हो गई है कि सरकार कभी भी गिर सकती है। इस मौके पर सांसद वीरेंर्द कश्यप ने कहा कि गिरिपार का जनजातीय क्षेत्र का मुद्दा प्रदेश सरकार के कारण लटका हुआ है। सरकार इस क्षेत्र में हुए सर्वे की रिपोर्ट केन्द्र को नहीं भेज रही है जिसके चलते यह क्षेत्र जनजातीय घोषित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा अगर सरकार ३ माह के अंदर रिपोर्ट को केंद्र सरकार को नहीं भेजती तो भाजपा सडक़ पर उतरकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। (हिफी)

LIVE TV