17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- 1913 में रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
- पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने 1915 में कब्जा किया।
- 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आइलैंड्स को अमेरिका ने 1917 में खरीदा।
- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए 1941 में रवाना हुए।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक 1946 में हुई।
- फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार 1949 में जर्मनी से अमेरिका पहुँची।
- हरमस रॉकेट को यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने 1976 में लांच किया।
- सोवियत संघ ने 1979 में परमाणु परीक्षण किया।
- फ्लाटसटकोम-3 नासा ने 1980 में लांच किया।
- इंगलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने 1985 में दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
- 1989 को उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने।
- जापान के कोबे शहर में 1995 में आए जबरदस्त भूकंप के कारण बहुत से लोग मारे गए।
- यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने 1996 में आवेदन किया।
- 2007 में आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से 2009 में इस्तीफ़ा दिया।
- इराक में 2013 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में लगभग 40 लोग की जाने गयी।

17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1917 में अभिनेता तथा राजनेता एम जी रामचंन्द्रन का जन्म।
- 1918 में मशहूर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का जन्म।
- 1920 में तुर्की के क्रांतिकारी कवि ‘नाजिम हिकमत’ का जन्म हुआ।
- 1923 में हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म।
- 1930 में सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक अरविंद कुमार का जन्म।
- 1941 में प्रसिद्ध लेखक महावीर सरन जैन का जन्म।
- 1945 में हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म।
17 जनवरी को हुए निधन
- असम के फ़िल्म निर्माता, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी ज्योति प्रसाद अग्रवाल का 1951 में निधन।
- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का 2010 में निधन।
- मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का 2014 में निधन।