नागरिक सेवा मंच के कार्यकर्ताओ ने पेप्सी, कोला के खिलाफ GPO गांधी प्रतिमा पर दिया धरना

download (24)नागरिक सेवा मंच के कार्यकर्ताओ ने पेप्सी , कोला के खिलाफ जी0 पी0 ओ0 गांधी प्रतिमा पर दिया धरना

1- दूध दही के देश मे पेप्सी , कोला  नहीं चलेगा

2- लहर नहीं , जहर है

3- पेप्सी , कोला नहीं चलेगा , नारो से गूजा जी0 पी0 ओ0 गांधी प्रतिमा

नागरिक सेवा मंच की लखनऊ मण्डल , जिला , नगर ,कमेटी द्वारा बहुराष्ट्रीय कम्पनियो के पेय पेप्सी कोला के विरोध मे हजरत गंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया मण्डल अध्यक्ष नवनीत सिंह राठौर नगर अध्यक्ष मोहम्मद फैज जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलमान व लखनऊ मण्डल उपाध्यक्ष सददीक खान ने कहा जिसको हम कोलड्रिंक के नाम से जानते है | इस क्षेत्र मे अमेरिका की दो कम्पनियो का एकाधिकार है , एक का नाम है पेप्सी और दूसरी है कोका कोला | 1990-91 मे दोनों कम्पनियो का संयुक्त रूप से जो विदेशी पूजी निवेश था भारत मे , उसे सुनकर आश्चर्य करेंगे आप , दोनों ने मिलकर लगभग दस करोड़ रुपया (डौलर नहीं ) आज इनकी संपति हमारे पैसे से कितनी अधिक हो गयी है ये आप सब जानते है | हमसे पैसा लेकर हमे जहर बेच रहे है पर हम सचेत नहीं हो रहे है |

सिराज अहमद ( वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) ने कहा हमारी सरकार इन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा रही है | और इनकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है | साथ ही हमारे क्रिकेटर और अभिनेता , अभिनेत्री इनके विज्ञापन कर- कर के बिक्री मे व्रद्धि करवा रहे है| के0 पी0 शर्मा ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) , मोहम्मद फैसल ( राष्ट्रीय महासचिव) ने कहा सोडियम मोनो ग्लूटामेट, और वैज्ञानिक कहते है कि ये कैंसर करने वाला रसायन है | फिर दूसरा जहर हैपोटेशियम सोरबेट ये भी कैंसर करने वाला है , तीसरा जहर है द्रब्रोमिनेटेड वेजिटेबल आइल B V O  ये भी कैंसर करता है | चौथा जहर है मिथाईल बेंजीनये किडनी को खराब करता है| , पाचवा जहर है सोडियम बेन्ज़ोइटये मूत्र नली का , लीवर का कैंसर करता है | फिर इसमे सबसे खराब जहर है द्र एंडोसल्फान ये कीड़े मारने के लिए खेतो मे डाला जाता है | फिर भी हमारी सरकार और स्वदेशी का रांग अलापने वाले संगठन चुप क्यो है|

अभिषेक मिश्र ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) ने कहा स्वामी रामदेव जी इसे टायलेट कहते थे पर आज क्या यह टायलेट  क्लीनर नहीं है, स्नेहा तिवारी ( राष्ट्रीय सचिव ) ने कहा हमारा दिमांग इतना गुलाम हो गया है | आज हम बिना कोक पेप्सी के के किसी भी शादी विवाह पार्टी के बारे मे सोचते भी नही शत्रुघन कुमार (राष्ट्रीय महासचिव ) , मोहम्मद ज़ाहिद व शैलेंद्र वर्मा ( राष्ट्रीय सचिव ) ने कहा पेप्सी कोला बनाने मे चीनी के स्थान पर A S P E R T E M   का प्रायोंग किया जाता है जिससे मूत्र नली का कैंसर होता है | लगातार पेप्सी कोला का सेवन करने से हड्डियों मे O S T E O P O R O S IS , O S T E O P E N IA  नामक बीमारिया होती है जिसमे हडडिया बहुत कमजोर हो जाती है | धरने पर बैठे समस्त कार्यकर्ताओ ने कहा कि हम सब संकल्प ले , ये जहर न खुद पीयेंगे न किसी को पिलायेंगे और न किसी को पीने देंगे |

 

प्रधानमंन्त्री को भेजे गये ज्ञापन मे पेप्सी और कोक पर तुरंत प्रतिबन्ध की मांग की गयी है | यदि सरकार इसपर ठोस कदम नहीं उठायेंगी तो नागरिक सेवा मंच के कार्यकर्ता पेप्सी और कोक जैसे जहर को बिकने नहीं देंगे |

LIVE TV