Today’s History 14 January: जानिए 14 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • 1969 में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
  • विश्व फुटबाल लीग की स्थापना 1974 में की गयी।
  • सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को 1975 में समाप्त किया।
  • श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 1982 में 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
  • ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 1986 में 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
  • मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में 1986 में संविधान लागू हुआ।
  • 1989 से इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
  • इज़रायल ने जार्डन के साथ 1992 में शांतिवार्ता शुरू की।
  • यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर 1994 में हस्ताक्षर।
  • भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को 1999 में समर्पित किया गया।
  • कम्प्यूटर के बादशाह बिल गेट्स ने 2000 में स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
  • नेपाल में अंतरिम संविधान को 2007 में मंजूरी मिली।
  • सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की 2009 में घोषणा की।

14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1905 में हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।
  • 1918 में पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ।
  • 1926 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
  • 1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ।
  • 1967 में अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
  • 1977 में भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।

14 जनवरी को हुए निधन

  • 1742 में एडमंड हैली का निधन हुआ जो एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे।
  • 1937 में जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ जो हिन्दी साहित्यकार थे।
LIVE TV