रिपोर्ट – कुमार रहमान
बरेली : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि रेप पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जाएगी | उसके बावजूद पुलिस अफसर कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते |
ताजा मामला बरेली का है | यहां फरीदपुर सर्किल में तैनात सीओ रामानंद राय ने एक रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी | किशोरी के साथ दो लोगो ने गैंगरेप किया है |
बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ रेप हुआ है | पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी खेत पर शौच को जा रही थी | तभी गांव के ही अर्जुन और सत्यप्रकाश ने किशोरी को जबरन उठाकर बाइक से दूसरे गांव में खेत पर ले गया |
वहां उसके साथ दुष्कर्म किया | किशोरी की चीख-पुकार सुनकर रास्ते से निकल रहे तहेरे भाई ने जाकर देखा तो वहां उसकी बहन थी | किशोरी के भाई को देख कर आरोपी मौके से फरार हो गए |
ज़हरीली ताड़ी पीने से एक महिला की हुई मौत, 3 युवतियों समेत दर्जन भर बीमार !
परिजनों ने आरोपी अर्जुन और सत्यप्रकाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी | परिजनों की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी |
लेकिन आरोपी नहीं मिला | सीओ फरीदपुर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है | पीड़िता की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है | उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा |