बिग बॉस खत्म होने के बाद एक बार फिर दिखा ये नजारा
मंबई। बिग बॉस सीजन 10 शुरुआत से कुछ अलग था। फिर चाहे इस सीजन का कंट्रोवर्सी से नाता हो या सेलेब्रिटी और कॉमनर्स को एक मंच पर साथ लाना हों। शुरुआत से ही शो विवादों की वजह से सुर्खियों में बना रहा। लेकिन जहां विवाद इस सीजन का पीछा नहीं छोड़ रहे थे, वहीं घर के अंदर बन रहे नए रिश्ते परवान चढ़ रहे थे।
शो के हर सीजन में कोई न कोई नई प्रेम कहानी जन्म लेती है और घर से निकलते ही कुछ दिनों बाद खो जाती है। चाहे वह अश्मित पटेल और वीना मलिक का रिश्ता हो या गौहर-कुशाल का या तनिषा और अरमान का। लेकिन इस बार ऐसी कोई प्रेम कहानी परवान चढ़ते नहीं नजर आई। नजर आई तो बस दोस्ती।
अपनी दोस्ती को निभाने के लिए मशहूर रहा ये सीजन। रोहन और लोपा की दोस्ती से लेकर बानी और गौरव की दोस्ती बस यह दोस्ती ही तो थी जो पूरे सीजन में दिखी। बात दोस्ती और दोस्ताने की हो तो M3 गैंग को कैसे भूला जा सकता है। M3 यानी मनू, मनवीर और मोना। इन तीनों ने कॉमनर और सेलेब्रिटी के बीच का अंतर ही खत्म कर दिया। इनकी दोस्ती देख कौन कह सकता था कि ये पहले से एक दूसरे को नहीं जानते हैं।
बिग बॉस को खत्म हुए लगभग दो महीने हो रहे हैं। लेकिन गुजरता वक्त भी इन लोगों की दोस्ती को कमजोर नहीं कर पाया। हाल ही में बिग बॉस के इस सीजन के कुछ कंटेस्टेंट मुंबई के एक क्लब में इकट्ठा हुए थे। काफी समय बाद सबने मिलकर काफी मस्ती की। मनु ने सोशल मीडिया पर अपने ग्रुप की पार्टी करती हुई कई तस्वीरें शेयर की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने डीजे पर थिरकते हुए भी अपना एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। रियूनियन पार्टी की इन तस्वीरों में मनु, मनवीर, मोना, मोना के पति विक्रांत, आकांक्षा, नीतिभा और नवीन मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Manumanveermona M3 FOREVERS?? pic.twitter.com/mtg8ZUccFk
— Manu Punjabi (@manupunjabim3) March 10, 2017