125 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के 125 उम्मीदवारों का ऐलान प्रियंका गांधी ने किया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, 125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। उन्होंने कहा, पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। हालांकि, मतदान पहले चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र राजनीतिक रैलियों और रोड शो पर पूरी तरह से रोक लगा दी हैं।

LIVE TV