100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की प्रेस वार्ता

रिपोर्ट – सैयद रजा

प्रयागराज : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज प्रयागराज पहुँचे, सबसे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने सर्किट हाउस में मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया| इस प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद रहे।

100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की प्रेस वार्ता

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी की मुख्य बातें–

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहले 100 दिन, परिश्रम, परफॉर्मेंस और परिणाम से भरपूर रहे है।

मोदी सरकार ने पूरे किए 100 दिन , अभी आगे हैं सबसे बड़ी चुनौती…

अब तक लिए गया हर फैसला देश और देशवासियों के सरोकार को समर्पित है ।

कुप्रथा के खात्मे का तीन तलाक कानून हो या असम्भव कहा जाने वाला 370 और 35a को खत्म किये जाने का फैसला हो सब खत्म किया,

आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 16,085 अस्पतालों को शामिल किया गया। अब तक 40 लाख  से अधिक लोगो को आयुष्मान भारत का लाभ मिल है।

चमत्कारी पौधा है गिलोय, जानें इसके औषधीय गुण और अनेक फायदे

इस्लामी देशों के साथ मोदी जी का जबरदस्त दोस्ताना रिश्ता,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब , संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना इसकी एक झलक है/

LIVE TV