हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शरण देने वाले दो आरोपी की कोर्ट में पेशी, कर सकते है याचिका दायर

लखनऊ। यूपी के कानपुर में हुए गोलीकांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद मामलो में लगातार एक के एक बाद खुलासे हो रहे है। विकास के साथ जुड़े हुए हर शख्स पर यूपी एसटीएफ अपना नजर बनाए हुए है। फरीदाबाद में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार अंकुर और श्रवण की 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है। अब दोनों को फरीदाबाद पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों अपनी जमानत के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

बता दें 2 जुलाई को हुए गोलीकांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे 5 जुलाई की रात साथियों के साथ फरीदाबाद के न्यू इंद्रा कांप्लेक्स में अपने रिश्तेदार के घर पर काटी थी। इसके बाद 6 जुलाई को उसने फरीदाबाद के ही बड़खल मोड़ स्थित एक ओयो गेस्ट हाउस में अंकुर के नाम से कमरा बुक कराया था। वहीं, परिवार की दो महिलाओं का कहना है, कि विकास दुबे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर घर में रुका था।

बता दे कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को हुए गोलीकांड में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी जिसका मुख्य आरोपी विकास दूबे था। इस वारदात के बाद विकास दूबे फरार था जिसके बाद पुलिस ने विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम रखा गया था। लेकिन 9 जुलाई विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में देखा गया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन 10 जुलाई की सुबह विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया। पुलिस की माने तो उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एनकाउंटर हुआ और वह मारा गया।

LIVE TV