हिरासत में लिये गये राहुल और प्रियंका गांधी

हाथरस दुष्कर्म मामले के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से झड़प देखने को मिली। झड़प के बीच राहुल गांधी नीचे गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। वहीं राहुल के गिरने का जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़ गये। जिके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की देखी गयी। वहीं बाद में पुलिस ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। वहीं इस बीच पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। वहीं नोएडा पुलिस की ओऱ से भी यह कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है।

यूपी के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत की घटना के बाद सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका के साथ अजय कुमार लल्लू भी मौजूद है। वहीं इस बीच राहुल और प्रियंका जैसे ही पैदल हाथरस के लिए बढ़ रहे थे तो पुलिस ने धक्का मुक्की की घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। कथिततौर पर इस दौरान राहुल गांधी भी गिर गये।

LIVE TV