पहली बार हिमाचल की मियार घाटी में दिखा हिम तेंदुआ

शिमला। हिमाचल प्रदेश की बीहड़ और दुर्गम मियार घाटी के जंगलों में पहली बार एक हिम तेंदुआ देखा गया है। इसकी जानकारी वन विभाग के एक कर्मचारी ने दी।

हिम तेंदुए की तस्वीरें वन रक्षक शिव कुमार द्वारा अपनी तरफ से उदयपुर गांव के बाहरी क्षेत्र में लगाए गए कैमरे में कैद हुई हैं। यह लाहौल-स्पीति जिले के केलांग जिला मुख्यालय से 52 किमी दूर स्थित है।

कुमार ने उदयपुर से आईएएनएस से फोन पर कहा कि हिम तेंदुए को एशिया में पाई जाने वाली पहाड़ी भेड़ की एक जंगली प्रजाति का पीछा करते देखा गया।

राज्य के वन्यजीव अधिकारियों ने माना कि यह पहली बार है कि जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख के जांस्कर से लगे मियार इलाके में कोई हिम तेंदुआ देखा गया है। इस प्रजाति का अस्तित्व अवैध शिकार और अनुकूल रिहायशी इलाके के खत्म होने से खतरे में है।

LIVE TV