हिंसा का तीसरा दिन! जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक ने निकाला पैदल मार्च

REPORT – UMA MISHRA, MAU

मऊ – मऊ जिले में हिंसा के तीसरे दिन शहर में माहौल पुरी तरह से शान्त है। बुधवार को आजमगढ मंडल के डीआईजी जे रविन्द्र गौङ, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पैदल मार्च निकाल कर शहर का जायजा लिया। साथ ही सभी नगर वासियों से प्रशासन की मदद करने की के साथ ही शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया।

पैदल मार्च नगर कोतवाली से हट्ठीमदारी मुहल्ला, सदर चौक से होते ही मिर्जाहादिपुरा चौक तक निकाला गया। इस दौरान शहर के तमाम दुकाने खुली रही। प्रशासन के लोगों ने निर्धारित समय के अनुसार ही दुकाने खोले और बंद किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही जनपद में धारा 144 लागू है इलसिए एक स्थान पर इकट्ठा होने पर रोक है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्य़वाही होगी।

गुरुवार से स्कूल कालेज सब खोलने के आदेश है। लेकिन अभी इन्टरनेट सेवा कुछ दिनों तक ठप ही रहेगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जो दक्षिण टोला थाना क्षेत्र सहित हिन्सा वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सहित मीडिया के फोटों और वीडियों की जांच कर उपद्रवियों की पहचान करेगा। साथ ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सीएए के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन

इसके अलावा 19 की पहचान कर गिरफ्तारी की गयी है। 12 से पुछताछ हो रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। नगर में आरएएप और पीएससी की तैनाती है। भारी पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गस्त कर रही है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में माहौल पुरी तरह से सामान्य हैं। बजारे अपने रोजाना के समय पर खुलेगे और बंद होगे। इसके साथ ही स्कूल गुरुवार से खोले जायेगे। लेकिन इन्टर नेट सेवा अभी भी ठप ही रहेगा। वही नगर पालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी ने कहा कि शहर में चारों तरफ स्थिती सामान्य है। इस हिन्सा का चारों तरफ निन्दा हो रहा है।

LIVE TV