चीन ने भारत को दी धमकी, कहा- अपनी सेना को हद में रखें वरना युद्ध तय

चीनसिक्किम। चीन और भारत के बीच रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। सिक्किम में चल रहे विवाद पर चीन की तरफ से बयान आया। भारत में चीन के राजदूत लोऊ जाजोई ने इसे काफी गंभीर बताया और कहा कि भारत को तय करना है कि वह इस मसले को कैसे हल करना चाहता है। चीनी मीडिया लगातार भारत को जंग की धमकी दे रही है। इसपर जब राजदूत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने उस विकल्प पर भी बात की थी और अब सब भारत सरकार पर निर्भर है।

राजदूत ने कहा कि चीनी सरकार भारत के साथ शांति बनाए रखना चाहती है और पहले जैसे हालात बनाए रखने के लिए भारत को डोका ला इलाके से अपनी सेना को हटाना होगा। राजदूत ने कहा आगे की बातचीत के लिए सैनिकों को वहां से हटाया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें: भारत, इजरायल संबंध गणित के फॉर्मूले के हिसाब से उत्तम : नेतन्याहू

भारत और चीन के बीच डोलकम इलाके में विवाद चल रहा है। पिछले 19 दिनों से स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। सारा विवाद एक सड़क को लेकर शुरू हुआ जिसे चीन वहां बना रहा है। भूटान उस इलाके को डोकलाम कहता है और भारत ने उसका नाम डोका ला रखा हुआ है। चीन का दावा है कि वह जगह उसकी है और वह अपने हिस्से में ही निर्माण कर रहा है। चीन और भूटान में काफी सालों से बातचीत नहीं होती। वहीं भारत भूटान की हर संभव मदद करता है।

यह भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी घोटाला : यादव सिंह की जमानत याचिका खारिज

राजदूत ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय जवान नियंत्रण रेखा को लांघकर उनकी तरफ चले गए।

 

LIVE TV