बदल गए तेवर, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की बजाय इस शख्स को घूरते रहे अर्जुन

हाफ गर्लफ्रेंड मुंबई। श्रद्धा कपूर औऱ अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के लॉन्च के बाद मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। जोश औऱ उत्साह से भरे अर्जुन कपूर से एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा कहा कि अर्जुन उसे 15 सेकेंड तक गुस्से में घूरते ही रहे। हसीं मज़ाक वाला माहौल थोड़ी देर के लिए गंभीर बन गया था। अर्जुन के तेवर से बात साफ थी कि कही गई बात से वह नाखुश हैं।

दरअसल मज़ाक में रिपोर्टर ने अर्जुन से कुछ ऐसा बोला कि अर्जुन को वह बात नागवार गुज़री। अर्जुन को उस वक्त गुस्सा आया जब एक सवाल का जवाब देते हुए उनकी बात को बीच में ही काट कर एक रिपोर्टर ने कहा ‘क्या बात है’। इतना सुनने पर अर्जुन को इस कदर गुस्सा आया कि वह उस रिपोर्टर को कुछ देर तक घूरते ही रहे। वहां मौजूद मीडिया और श्रद्धा कपूर ने बात को संभालना चाहा।

मौके की गंभीरता को समझते हुए रिपोर्टर ने बात पलट कर कहा “यह तो अच्छी बात है न। क्या हुआ? अब मैं डर गया।” मामले को शांत करने के लिए जब रिपोर्टर ने अर्जुन से सवाल किया तो अर्जुन ने भी नहले पे दहला दे कर कहा “मैने तो कुछ कहा ही नहीं तो तब क्यों जस्टीफाई कर रहा है। मैं तो सिर्फ देखा तेरी तरफ। क्या बात है पूछिये। डर क्यों रहा है।” कड़क अंदाज़ में कपूर ने कहा “तू था कहां इतने दिन तक। चल कोई बात नहीं मैं तो मज़ाक कर रहा था।”

बता दें कि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘हाल्फ गलफ्रेंड’ रॉमकॉंम (रोमांटिक कॉमेडी) फिल्म है। अरजीत सिंह और शशा तिरूपति की आवाज़ से सजा फिल्म का मशहूर गीत ‘फिर भी तुमको चाहूँगा’ को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके दूसरे गाने ‘बारिश’ और ‘थोड़ी देर’ को भी पसंद किया जा रहा है।

 

LIVE TV