हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कार में आग लगने से, जिंदा जली नवविवाहिता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे गुरुवार की रात भीषण हादसा हुआ, कार में आग लग जाने के कारण महिला की जिन्दा जलने से मौत हो गयीं. बता दे की पति-पत्नी मथुरा से दर्शन करके वापस लखनऊ लौट रहे थे, तभी कार में आग लग जाने के कारण महिला की जिन्दा जलकर मौत हो गयीं. आग इतनी भयंकर थी की महिला को कार से निकालने का मौका ही नहीं मिला. इस हादसे में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया. पति विकाश यादव ने बताया की कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो जाने के कारण वह अंदर ही बंद रह गयीं. हालांकि पुलिस अभी हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने वही जानकारी दी है जो पति ने पुलिस को बताई।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के विकास यादव की दो दिसंबर को रीमा से शादी हुई थी। पति-पत्नी बुधवार को मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे। बुधवार की रात वहीं पर रुके थे। वे स्विफ्ट कार से गुरुवार को आगरा होते हुए लखनऊ वापस लौट रहे थे। तभी 34 किमी चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल हो गया।

पति के आखों के सामने जिंदा जल गई पत्नी

विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। वह बचा नहीं पाए। पुलिस को फ़ोन के द्वारा सूचना दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे में पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था। शुक्रवार की सुबह विकास और रीमा के परिजन फतेहाबाद थाने पहुंचे।

LIVE TV