हाथरस: हादसे का शिकार हुए 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु, 1 की हुई मौत
हाथरस: श्रद्धालुओ से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि तकरीबन दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। यह पूरी घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदराराऊ से कासगंज मार्ग पर सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंटर करीब 36 श्रद्धालु सवार थे, जिसमे दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार सभी गाड़ी सवार श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी बीच कासगंज मार्ग पर केंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओ को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां से डॉक्टरों ने सभी गंभीर रूप घायल लोगो को आगरा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।