हाथरस गैंगरेप : परिजनों से मिलने जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, बॉर्डर हुए सील और यहां रोकने की तैयारी

हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर प्रदेश में अलग अलग जगहों पर रोष प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मसले को लेकर सियासत भी अपने चरम पर है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने की तैयारी में हैं। वह गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के लिए हाथरस जा रहे हैं।

दोनों नेताओं के हाथरस पहुंचने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एलर्ट पर हो गया है। सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका को बार्डर पर ही रोकने की तैयारी है। वहीं इसी बीच हाथरस औऱ बलरामपुर में हुई घटनाओं को लेकर बीएसपी सुप्रीमो की ओर से प्रेस वार्ता बुलाई गयी है।

प्रियंका ने किया ट्वीट
हाथरस और बलरामपुर से सामने आई घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि, हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

LIVE TV