कुवांरे लड़के अकेले में नहीं कर पाएंगे खुद को सुकून देने वाला ये काम, लगेगा तगड़ा जुर्माना

हस्तमैथुन पर जुर्मानानई दिल्ली। आजकल देशभर में एक महिला सांसद चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सांसद ने लोकसभा में एक बिल रखा था जिसे उसी के पार्टी सदस्यों ने मजाक में ले लिया। दरअसल इस बिल के अनुसार सांसद ने हस्तमैथुन पर जुर्माना लगाने की मांग की है। इसके तहत ऐसा करने वाले पुरुषों पर 100 डॉलर (7000 रूपए)का जुर्माना लगाया जाएगा। इस महिला सांसद का नाम जेसिका फर्रार है जोकि पिछले कई दिनों से अपना बिल पास करवाने पे तुली है।

हस्तमैथुन पर जुर्माना

जेसिका के मुताबिक, हस्तमैथुन करना उस बच्चे के अस्तित्व के खिलाफ है, जो अभी तक जन्मा भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि, यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। देश में गर्भपात के नियम बेहद सख्त हैं और महिलाओं को बहुत कष्ट का सामना करना पड़ता है।

जेसिका ने कहा, वह बस इतना चाहती हैं कि जिस तरह की पाबंदियां महिलाओं पर हैं, उस तरह की पुरुषों पर भी लागू हो। पुरुषों को बाहरी तौर पर अपने शुक्राणु जाया करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

हालांकि सदन में अपना मजाक उड़ता देख जेसिका ने कहा, ये बिल मजाक नहीं है आप सब को देश की महिलाओं की पीड़ा को समझना होगा।

वही दूसरी तरफ इस बिल के चर्चा में आने के बाद डेमोक्रैट सांसद जेसिका ने अपने देश अमेरिका के सभी वर्गो का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है। साथ ही अब ये देखना मजेदार होगा की अमेरिकी लोकसभा इस बिल पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देती है। इस बात का जवाब भी अभी शेष है की अमेरिकी लोकसभा इस बिल को पास करेगी या फिर फेल।

LIVE TV