हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary के खिलाफ दर्ज हुई FIR, अपराध शाखा कर रही मामले की जांच

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। बता दें के की दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर केस कर दिया है। जिसके चलते उन्हें पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। फिलहाल सपना के खिलाफ पुलिस ने किस आरोप में केस दर्ज किया है इसकी कोई अधिकारिक जानकारी पुलिस के द्वारा साझा नहीं की गई है। वहीं देश-विदेश में सपना के फैंस लगातार दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सपना की बकाया राशि को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सपना के भाई विकास चौधरी के अनुसार उन्हें 2019 में एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने एक इवेंट के लिए 8 लाख रुपये देने के लिए कहा था लेकिन इवेंट के बाद उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए। जिसको लेकर सपना के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

LIVE TV