हरदोई में 370 और 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर जनता ने निकाली 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट : आदर्श त्रिपाठी  

उत्तरप्रदेश : हरदोई में धारा 370 खत्म होने और 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर पब्लिक ने 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों तिरंगों ने ढोल नगाड़े के साथ बांधा देशभक्ति का समा|

हरदोई में 370 और 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर जनता ने निकाली 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

  • हरदोई जिले में 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ सैकड़ों तिरंगों का सड़क पर समा
  • ढोल नगाड़ों के साथ हजारों लोगों ने तिरंगे लेकर सड़क पर दिखाई देश भक्ति
  • शहर के रंगों से सजे चौराहों से निकली 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा
  • भारत माता की जय के नारे के साथ सड़क पर ढोल नगाड़ो पर नाचे देशभक्त

हरदोई में कश्मीर में खत्म हुई धारा 370 और 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर हरदोई के लोगों ने सड़क पर 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर देशभक्ति की मिसाल कायम की है| वही सैकड़ों तिरंगों के साथ हजारों लोगों ने सड़क पर उतर कर ढोल नगाड़ो के साथ देश भक्ति का समा बांधा है|

जानें क्यों 15 अगस्त को ही भारत की आजादी के लिए चुना गया, जिसके जश्न में शामिल न हो सके गांधी जी

तिरंगों से सजे हुए चौराहों से 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ सैकड़ों तिरंगे और ढोल नगाड़ों पर नाचते देशभक्त भारतीय नए भारत की तस्वीर गढ़ रहे थे।

देखें 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

यह तस्वीरें हरदोई जिले के गांधी भवन से निकल रही तिरंगा यात्रा की है| ढोल नगाड़ों पर नाचते भारत के देशभक्त हजारों की संख्या में हाथ में तिरंगा लिए यह लोग कश्मीर में खत्म कोई धारा 370 का जश्न मना रहे हैं और साथ ही शहर की सड़कों और चौराहों से गुजरता हुआ यह 100 फिट लंबा तिरंगा आने वाले भारत की तस्वीर गढ़ रहा है| ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए यह भारत के देशभक्त देशभक्ति का जज्बा पेश कर रहे हैं|

वही तिरंगे से सजे हुए चौराहों से गुजरती 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा हजारों तिरंगे के साथ अजब ही कहानी बयां कर रही है वही बीजेपी नेता व हरदोई के निवासी अजीत सिंह बब्बन और संजय बताते हैं कि कश्मीर में खत्म हुई धारा 370 से पूरा भारत एक है उसी की खुशी में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर वह लोग अखंड भारत और देश की आन बान और शान तिरंगे के साथ खुशी मना रहे हैं।

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, देश में होगा नया चीफ ऑफ डिफेंस पोस्ट

हरदोई के ऐतिहासिक गांधी भवन से निकलती यह तिरंगा यात्रा हरदोई के रण बकुरों के द्वारा आजादी के लिए दी गई कुर्बानी को याद दिलाती है और हजारों की संख्या में तिरंगा हाथ में लिए यह लोग अपने पूर्वजों को याद कर आजादी का जश्न मना रहे हैं यह तस्वीरें आजादी के पहले और बाद की सभी यादें ताजा करती हैं।

LIVE TV