हम दो हमारे दो सुन लो, चाहे कुछ हो जाए कभी लागू नहीं होगा सीएए: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी कि रविवार को असम में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। राहुल गांधी ने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड में एक रैली को संबोधित किया। सम्बोधन में उन्होंने असम के पूर्व सीएम और दिवंगत कांग्रेस नेता तरुण गोगोई जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि अवैध इमिग्रेशन एक मुद्दा है, लेकिन असम के लोगों में वो क्षमता है कि इस मुद्दे को वे खुद सुलझा सकते हैं। राहुल सहित कांग्रेस के नेता ‘नो सीएए’ का गमछा पहने हुए थे।

राहुल गांधी ने कहा कि, ‘असम के लोगों को एकजुट किया, इससे पहले हिंसा के चलते इस बात की कोई गारंटी नहीं हुआ करती थी कि कोई व्यक्ति जनसभा से घर वापस लौट पाएगा कि नहीं।’ उन्होंने कहा कि असम को नुकसान होगा तो देश को नुकसान होगा। चाहे कुछ भी हो जाए सीएए कभी लागू नहीं होगा। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो सीएए कभी लागू नहीं होगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, ‘हम दो, हमारे दो असम को चला रहे हैं। असम से जाओ, आग लगाओ और जो कुछ भी असम में है उसे लूट लो। दुनिया की कोई भी ताकत असम को नहीं तोड़ सकती। जो भी असम समझौते को छूने या नफरत फैलाने की कोशिश करेगा, कांग्रेस पार्टी और असम के लोग उन्हें एक साथ सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि, मैं और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता असम समझौते के सिद्धांतों की रक्षा करेंगे, हम इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा, आरएसएस असम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह इससे प्रभावित नहीं होंगे लेकिन असम और पूरा देश इससे प्रभावित होगा।’

LIVE TV