हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगो की हत्या की खुद जांच कर रहे DGP !

रिपोर्ट – विनीत तिवारी

हमीरपुर : यूपी के हमीरपुर जिले में कल हुई 5 लोगों की सामूहिक हत्या से प्रदेश सरकार में खलबली मची हुई है | इसी के चलते खुद सूबे के डीजीपी ओ.पी. सिंह इस हत्याकांड में अपनी नजर बनाये हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं |

इस कांड को खोलने के लिए कानपूर जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश और इलाहाबाद जोन के एडीजी एस. एन. सावत को भी लगा दिया गया है | इसी के चलते कानपुर जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश हमीरपुर पहुचे और उन्होंने घटना स्थल का निरिक्षण करते हुए घटना की जाँच कर रहे पुलिस अधिकारियो से मुलाकात की |

एडीजी प्रेम प्रकाश इस हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद मान रहे हैं | इस वारदात में पति, पत्नी दादी सहित दो मासूम बच्चों को धारदार हथियार से काट कर बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया है |

मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय के लक्ष्मी बाई चौराहे मोहल्ले का है जहाँ रहने वाले नूर बक्श कलेक्ट्रेट में सरकारी कर्मचारी के पद से विगत 4 वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे |

 

जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा से पारित, देखिए क्या है इसमें खास

 

उनके दो लड़के थे जिसमें एक लड़के रहीश ,उसकी पत्नी रोशनी ,बेटी आलिया ,दादी शकीना और 14 वर्षीय नातिन शानिया की अज्ञात लोगो ने घर में घुसकर हत्या कर दी |

नूर बक्श अपने दूसरे लड़के और बहु के साथ शादी में गये हुए थे | तभी अज्ञात लोग घर में घुसकर पत्थर और हथौड़े से सिर कुचलकर पांचो को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए |

इस घटना से जिले में हड़कम्प मचा हुआ है फिलहाल इस हत्याकांड की वजह और आरोपियों की तलाश के लिए एडीजी कानपुर आज घटनास्थल पहुंचे और वहाँ पहुँच कर पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया और पूरे मामले की जाँच खुद अपनी देख रेख में करवानी शुरू कर दी है |

फिलहाल एडीजी इस घटना की वजह पारिवारिक कलह मान रहे हैं | वहीं इस हत्याकांड के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं | लोग इस हत्याकांड को हमीरपुर पुलिस की नाकामी बता रहे हैं |

 

LIVE TV