सैफ की बेटी, श्रीदेवी की बेटी और ये स्टार किड्स 2018 में बॉलीवुड पर करेंगे राज

मुंबई। बॉलीवुड में अपने मां-बाप के नाम को और आगे बढ़ाने के लिए अब दस्तक देने जा रहे हैं सिनेमा स्टार्स के बच्चे। आज हम आपको उन स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2018 में अपनी पहली फिल्म के साथ सिनेमा जगत में डेबयू कर सकते हैं।

ये स्टार किड्स लेंगे बॉलीवुड में एंट्री

 

सारा अली खान

स्टार किड्सस्टार किड्स की बात चलते ही सबसे पहले जो नाम जहन में आता है वो है सारा अली खान। सारा बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और पुरानी चुलबुली एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा 23 साल की हैं। और अभी से ही वो मीडिया सुर्खियों में बनी रहती हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान और करण जौहर के ज्वाइंट वेंचर में सारा लॉन्च हो सकती हैं।

जानवी कपूर

स्टार किड्सजानवी कपूर मशहूर अदाकारा श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं। जानवी ने अमेरिका से फिल्म और कलाकारी की पढ़ाई की है। जानवी को भी करण जौहर अपनी फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। इस फिल्म में जानवी के अपोजिट वरुण धवन नजर आएंगे।

 

अहान शेट्टी

अहान शेट्टीअहान शेट्टी बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी के छोटे बेटे हैं। अहान की उम्र 20 साल है। अहान की बड़ी बहन अथिया शेट्टी ने हाल ही में सलमान खान के प्रोडेक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो’ से फिल्म जगत में कदम रखा था। अब खबर आ रही है कि उनके छोटे भाई अहान ने मशहूर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर की चार फिल्मो को साइन किया है।

उत्कर्ष शर्मा

‘गदर’ जैसी सफल फिल्म बना चुके अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी बहुत जल्द फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म को उनके पापा ही बना रहे हैं। इससे पहले उत्कर्ष सनी देओल स्टारर गदर में सनी के बेटे के रोल में नजर आ चुके हैं। उस समय उनके रोल को लोगों ने खासा पसंद किया था।

करण देओल

स्टार किड्सकरण देओल ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल के बेटे हैं। करण 24 साल के हैं और वो इसी साल बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रहे हैं। उनके डेबयू की जिम्मेदारी खुद पिता सनी ने ली है। फिल्म का नाम है ‘पल पल दिल के पास’। इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी कर रहे हैं।

ईशान खट्टर

स्टार किड्सनीलिमा अजीन और राजेश खट्ठर के बेटे ईशान खट्टर भी बहुत जल्द फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं। बता दें कि ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर हैं। ईशान शाहिद कपूर के हाफ भाई हैं। इससे पहले ईशान अपने बड़े भाई शाहिद की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के Crew में भी काम कर चुके हैं।

LIVE TV