जानिए कैसा रहा 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

वर्ष 2018 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड क्या रहा? किसने कितनी हिट दी और किसने कितनी फ्लॉप? पेश है साल भर का लेखा-जोखा।

जानिए कैसा रहा 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इतनी बड़ी स्टार बन गई हैं कि केवल अपने दम पर भी फिल्म को सुपरहिट बना सकती हैं। राजी इस बात का उदाहरण है। इस फिल्म में वे इकलौती स्टार थी। फिल्म न केवल पसंद की गई बल्कि सौ करोड़ क्लब में भी शामिल हुई। आलिया का अभिनय देखने लायक था।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप :
0
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा
परी से अनुष्का शर्मा को बहुत उम्मीद थी। उनकी एक्टिंग भी शानदार थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही। संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का वे हिस्सा रहीं। सुई धागा में उन्होंने बिलकुल साधारण लुक अपनाया और दर्शकों को लुभाया। यह फिल्म हिट रही। जीरो, जीरो साबित हुई।

ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 1
फ्लॉप : 1
 कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में कैटरीना कैफ के किरदार की लंबाई देख फैंस ने माथा पकड़ लिया। करियर के इस मोड़ पर आखिर इस तरह की फिल्म की जरूरत ही क्या है। ऊपर से फिल्म औंधे मुंह गिरी। जीरो, जीरो साबित हुई।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर
पिछला वर्ष श्रद्धा के लिए खास नहीं था, लेकिन 2018 उनके लिए खुशियां लेकर आया। फिल्म स्त्री सुपरहिट रही और श्रद्धा के अभिनय के चर्चे भी हुए। बत्ती गुल मीटर चालू कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप :1
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन की चमक इस साल कम हुई। रेस 3 में सलमान खान का साथ भी उनके काम नहीं आया। ‘बागी 2’ में माधुरी वाला ‘एक दो तीन’ उन पर फिल्माया गया जिसके लिए जैकलीन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1
सोनाक्षी सिन्हा
हैप्पी फिर भाग जाएगी के जरिये सोनाक्षी कोई कमाल नहीं दिखा पाई। लगता है कि सोनाक्षी की फिल्मों में रूचि अब कम होती जा रही है।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1
 दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
एक ही फिल्म ‘पद्मावत’ के जरिये दीपिका पादुकोण ने ऐसा धमाका किया कि पूरे वर्ष चर्चा में रही। रानी पद्मावती का किरदार उन्होंने पूरी तरह से डूब कर निभाया और यह उनके करियर की यादगार फिल्म बनी। तमाम विरोध के बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। शाहिद और रणवीर जैसे एक्टर होने के बावजूद फिल्म देखने के बाद दीपिका ही याद रहती हैं। इसी साल उन्होंने रणवीर सिंह के साथ विवाह भी रचाया।
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू
2017 की तरह 2018 में भी तापसी पन्नू की चार फिल्में रिलीज हुईं। फिल्में भले ही अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन तापसी के अभिनय की सभी ने सराहना की। दिल जंगली किसी को याद भी नहीं है। सूरमा में तापसी का अभिनय सराहनीय रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत रही। मुल्क एक बेहतरीन फिल्म थी और तापसी की एकिटंग कमाल की थी, अफसोस की बात रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। यही हाल मनमर्जियां का रहा।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 3
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान
दो वर्ष बाद करीना कपूर खान बिग स्क्रीन पर नजर आईं। वीरे दी वेडिंग बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। हालांकि करीना से ज्यादा चर्चा उनके बेटे तैमूर अली खान की रही
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 0
सोनम कपूर
सोनम कपूर
सोनम कपूर के लिए 2018 गजब का रहा। जहां पैडमैन और वीरे दी वेडिंग हिट रही, वहीं संजू ब्लॉकबस्टर रही। साथ में सोनम ने शादी भी कर ली।
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 2
औसत : 0
फ्लॉप : 0
https://www.youtube.com/watch?v=0WBQ8ass4G0
LIVE TV