स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की गला दबाकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपियों की लिया हिरासत में !

रिपोर्ट – बृज भूषण

आगरा : शहर में स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई | वारदात के बाद हत्यारों ने दोनों के शव स्कूल परिसर में ही गाड़ दिए| आरोपियों की निशानदेही पर आगरा पुलिस ने रविवार सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए |

दरअसल, ताजगंज थाना क्षेत्र के कौलक्खा में डॉ. बी.आर. आंबेडकर पब्लिक स्कूल है | इसके संचालक सरेंद्र कुमार लवानिया थे | लवानिया का एक और स्कूल है, जिसका नाम सैनिक पब्लिक स्कूल है |

इस स्कूल को धीरज नाम का युवक किराये पर चला रहा है | सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार झा हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं | इस स्कूल के लेनदेन को लेकर सुरेंद्र कुमार लवानिया का विवाद चल रहा था |

शुक्रवार को वो घर से निकले थे और इसके बाद घर नहीं लौटे | वहीं प्रधानाचार्य विजय कुमार झा भी दो दिन से लापता हो गए | परिजनों ने दोनों को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला | शनिवार को इन दोनों की गुमशुदगी थाने में दर्ज करायी गई |

 

राजधानी के गोमती नगर में हुई बड़ी चोरी, लेकिन चोर भूले अपना फोन ! पुलिस कर रही जाँच…  

 

परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी धीरज को हिरासत में लिया | इसके बाद शाम को दो और अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया| पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया |

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की गला दबाकर हत्या की थी और दोनों के शव स्कूल परिसर में ही गाड़ दिए थे | पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है |

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में लेनदेन का मामला ही सामने आया है | तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है |

 

LIVE TV